सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Board: Pre-board exams for the year 2027 will be conducted from the reserve set

यूपी बोर्ड : रिजर्व सेट से होगी वर्ष 2027 की प्री बोर्ड परीक्षा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Pre-board exams for the year 2027 will be conducted from the reserve set
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा संपन्न होने के बाद सुरक्षित किए गए मेन सेट प्रश्नपत्र बोर्ड को वापस भेजे जाएंगे। बोर्ड के दिशा-निर्देश के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के डबल लॉक की दूसरी चाबी भी वापस कराई जाएगी।
Trending Videos

साथ ही परीक्षा केंद्रों पर भेजे गए रिजर्व प्रश्नपत्रों के सेट संकलन केंद्र के स्ट्रांग रुम में वर्ष 2027 की प्री बोर्ड परीक्षा के लिए सुरक्षित रखे जाएंगे। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में हाईस्कूल के 37,431 और इंटरमीडिएट के 38,977 परीक्षाार्थियों के लिए 127 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई।
परीक्षा से पूर्व बोर्ड से रिजर्व प्रश्नपत्रों का सेट परीक्षा केंद्रों को भेजा गया था, जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच डबल लॉक वाली अलमारी में रखा गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद, बोर्ड के आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्रों के डबल लॉक की चाबी केंद्र व्यवस्थापकों को वापस कराई जाएगी।
बोर्ड के आदेश के तहत सुरक्षित किए गए मेन सेट प्रश्नपत्र और रिजर्व प्रश्नपत्रों के सेट संकलन केंद्र के स्ट्रांग रुम में सुरक्षित रखे जाएंगे। मेन सेट प्रश्नपत्र बोर्ड को वापस भेजा जाएगा, जबकि रिजर्व सेट कड़ी निगरानी में संकलन केंद्र के स्ट्रांग रुम में सुरक्षित रहेंगे।
रिजर्व सेट का उपयोग आगामी 2027 यूपी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षा में किया जाएगा। इस बाबत संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मंडल नवल किशोर ने बताया कि सुरक्षित किए गए मेन सेट और रिजर्व प्रश्नपत्रों के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed