सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers protest over incomplete road construction

Mau News: सड़क का निर्माण पूरा न होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest over incomplete road construction
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोलनापुर के लक्ष्मीपुर के राजभर टोला के पास सड़क निर्माण का काम अधूरा छोड़ने पर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
Trending Videos

ग्रामीणों का आरोप है कि मोलनापुर से लक्ष्मीपुर तक सड़क निर्माण कराया गया, लेकिन बीच में ही काम अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क अधूरी होने के कारण आने-जाने में काफी परेशानी होती है। खासकर रात के समय गंभीर समस्या खड़ी हो जाती है। लोगों का कहना है कि वर्तमान समय में इस मार्ग से ठीक तरह से आवागमन भी संभव नहीं है।
संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में सूर्य बदन सिंह, बिहारी, रामकुंवर, रामप्रीत, रविंद्र सिंह, मालती, उषा, घनवटी, लालसा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। इस बाबत अनिल मौर्य ने बताया कि मामले की जांच कराकर काम पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed