{"_id":"69cebd645a64226583084e67","slug":"wheat-will-be-procured-on-the-basis-of-token-system-only-mau-news-c-295-1-mau1025-143305-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: टोकन सिस्टम के आधार पर ही होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: टोकन सिस्टम के आधार पर ही होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को रबी गेहूं खरीद संबंधी कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि क्रय केंद्रों पर सभी अभिलेख ठीक ढंग से रखने के साथ ही टोकन सिस्टम के आधार पर ही किसानों से गेहूं की खरीद होगी।
केंद्र प्रभारियों को चेतावनी दी कि जिन क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की स्थिति खराब पाई जाएगी, वहां धान की खरीद के लिए क्रय केंद्र का निर्धारण नहीं किया जाएगा। समस्त केंद्र प्रभारियों को केंद्रों पर आने वाले किसानों से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए।
गेहूं में कमियां मिलने पर उसकी सैंपलिंग के बाद ही खरीद करने के निर्देश दिए। डिप्टी आरएमओ विनय प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में गेहूं क्रय के लिए कुल 48 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो गत वर्ष 2025-26 से 160 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है।
गेहूं क्रय 30 मार्च से 15 जून तक प्रभावी रहेगी। क्रय केंद्रों के खुलने का समय प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है। इस दौरान जिला प्रबंधक पीसीएफ, मंडी सचिव, बाट माप अधिकारी, एफसीआई के मैनेजर के साथ-साथ समस्त क्रय केंद्रों के केंद्र प्रभारी भी उपस्थित रहे।
Trending Videos