{"_id":"69cebcdeb633f709d006acbb","slug":"third-death-in-land-dispute-injured-teenager-also-dies-mau-news-c-295-1-mau1025-143294-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जमीन के विवाद में मारपीट में तीसरी मौत, घायल किशोर ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जमीन के विवाद में मारपीट में तीसरी मौत, घायल किशोर ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन
काझा गांव में भरत का शव पहुंचने के बाद परिजनों को समझाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काझा खुर्द में बृहस्पतिवार को वाराणसी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दूसरे पक्ष के भारत कुमार (17) की मौत हो गई। देर शाम मृतक का शव गांव लाया गया।
शव घर आते ही परिजनों की चीख-पुकार से मातम छा गया। जानकारी होते ही मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई। हालांकि अभी गांव में एहतियात के तौर पर पीएसी बल की भी तैनाती की गई है।
बीते 26 मार्च को गांव में आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडा, फावड़ा और लोहे के रॉड से हमला किया गया था। इसमें दोनों पक्षों से 20 लोग घायल हो गए थे।
बीते शुक्रवार को उपचार के दौरान पहले पक्ष के हरि गोविंद (65) की आजमगढ़ में मौत हो गई थी, जबकि बृहस्पतिवार को वाराणसी में उपचार के दौरान दूसरे पक्ष के किशोर की मौत हो गई। गांव के लोगों का कहना है कि अभी दोनों पक्षों के तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
मारपीट के एक सप्ताह में एक बुजुर्ग और एक किशोर की मौत से राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। गांव में लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे।
काझा खुर्द में जमीनी विवाद में दूसरे पक्ष के एक किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौके पर पुलिस बल तैनात है। अब तक घटना में दूसरी मौत है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है। -संजय सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक
Trending Videos