सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rudransh shines in DC Global Academy Cup

Mau News: डीसी ग्लोबल एकेडमी कप में रुद्रांश ने किया शानदार प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Rudransh shines in DC Global Academy Cup
डीसी ग्लोबल एकेडमी कप 2026 के मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच बनने के बाद रुद्रां
विज्ञापन
क्रिकेट जगत में जनपद की होनहार प्रतिभा रुद्रांश सोमवंशी ने सोमवार को आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल द्वारा आयोजित डीसी ग्लोबल एकेडमी कप 2026 के मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच व बेस्ट बैटर का खिताब अपने नाम किया।
Trending Videos

दिल्ली कैपिटल की टीम द स्पोर्ट स्कूल की ओर से बतौर कप्तान उन्होंने 32 गेंदों में 55 रन की शानदार पारी खेली। द स्पोर्ट स्कूल व द कांसिएंट स्पोर्ट टीम के बीच हुए मुकाबले में द स्पोर्ट स्कूल की ओर से ओपनर के रूप में कप्तानी पारी खेलते हुए रुद्रांश के शानदार प्रदर्शन से टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 174 रन का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी द कांसिएंट स्पोर्ट टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 157 रन ही बना सकी। रुद्रांश के प्रदर्शन से जिला क्रिकेट संघ, लायंस क्लब, केवीए मानवाधिकार फाउंडेशन, कोशिश संस्था सहित लोगों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed