सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pledge taken for strengthening the party and good governance

Mau News: पार्टी की मजबूती और सुशासन का लिया संकल्प

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Pledge taken for strengthening the party and good governance
भाजपा के स्थापना दिवस पर पूर्व जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं का हुआ सम्मान।संवाद
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को जिला कार्यालय पर मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा-सुशासन का संकल्प लिया।
Trending Videos

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि भाजपा ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को आधार बनाकर जनसेवा और पारदर्शी शासन का संकल्प लिया है, जिसका उद्देश्य अंत्योदय के माध्यम से 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह संकल्प कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और सरकारी योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी लक्ष्यों पर चर्चा की।
एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रति समर्पित वरिष्ठ नेताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। वरिष्ठ भाजपा नेता भरत लाल राही, हौसला प्रसाद उपाध्याय और अरविंद सिंह, त्रिभुवन प्रसाद को फूल-माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रमेश दुबे ने किया। स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में मनोज राय, विजय राजभर, संजय पांडेय, अशोक सिंह, संगीता द्विवेदी, संतोष सिंह, कृष्ण कांत राय, रामशरण चौहान, रामानुज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed