Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
District Panchayat President Manoj Rai inaugurated a workshop related to the 'Homestay Policy 2025'.
{"_id":"69d4e35457a0e44801059a57","slug":"video-district-panchayat-president-manoj-rai-inaugurated-a-workshop-related-to-the-homestay-policy-2025-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने 'होमस्टे नीति 2025'से संबंधित कार्यशाला का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने 'होमस्टे नीति 2025'से संबंधित कार्यशाला का किया शुभारंभ
मऊ नगर पालिका कम्युनिटी हाल मे मंगलवार को 'होमस्टे नीति 2025 से संबंधित कार्यशाला का आयोजन हुआ।इसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के 'वोकल फॉर लोकल' के विजन को आगे बढ़ाते हुए यह नीति तैयार की गई है। उन्होंने जोर दिया कि होमस्टे नीति से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने घरों को पर्यटकों के लिए खोल सकेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।आगे कहा कि पर्यटक स्थानीय खान-पान, कला और संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे, जिससे हमारी विरासत संरक्षित रहेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने से युवाओं का शहरों की ओर पलायन कम होगा। इस नीति के तहत होमस्टे पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। साथ ही, होमस्टे संचालकों को प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।वहीं नपाध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि बेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति के अंतर्गत यदि आप अपने घर के कुछ हिस्से को पर्यटकों को किराए पर देना चाहते हैं तो बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। इस नीति से न केवल आपको अतिरिक्त आय का स्रोत प्राप्त होगा, बल्कि सरकार द्वारा विभिन्न रियायतें, प्रशिक्षण और प्रचार प्रसार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।