सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Workers of three organizations will sit on strike on March 18 for Ghosi Sugar Mill and other demands.

Mau News: घोसी चीनी मिल और अन्य मांगों के लिए 18 मार्च को धरने पर बैठेंगे तीन संगठनों के कार्यकर्ता

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Workers of three organizations will sit on strike on March 18 for Ghosi Sugar Mill and other demands.
18 मार्च को कलेक्ट्रेट मऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर घोसी में प्रेस वार्ता करते वि​भिन
विज्ञापन
घोसी नगर के बनगावा स्थित मैरिज हाल में सोमवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित हुई। घोसी चीनी मिल को चालू करने और यूजीसी बिल लागू करने के समर्थन में 18 मार्च को कलेक्ट्रेट पर होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।
Trending Videos

गरीब समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार बागी मुर्दहवा ने कहा कि गन्ना तौल के साथ ही जब तक पेराई शुरू नहीं हो जाता, तब तक लड़ाई लड़ते रहेंगे। घोसी के ब्लॉक प्रमुख डॉ. रामकृष्ण यादव ने कहा कि सरकार किसान विरोधी है, यदि किसानों के हित में चीनी मिल चालू नहीं किया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। कहा कि सरकार के कई मंत्रियों ने केवल पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसका जवाब नहीं मिलता है तो किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के मंत्री 18 मार्च को धरना प्रदर्शन में शामिल हो जाएं और बताएं कि सरकार उनकी नहीं सुन रही है। इस दौरान सपा शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष सूर्यभान यादव, पवनी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम मनोहर उर्फ हिटलर विश्वकर्मा, शिक्षक नेता ओमप्रकाश बागी, राजकुमार चौहान, राशिद उमर अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed