सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   young man taken to brick kiln and beaten angry women blocked highway and surrounded police station in mau

Mau News: ईंट भट्ठे पर ले जाकर युवक को पीटा, नाराज महिलाओं ने हाईवे जाम कर किया थाने का घेराव

अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 11 Mar 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Mau News: कोपागंज थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में एक युवक की पिटाई से नाराज महिलाओं ने हाईवे जाम कर थाने का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। 

young man taken to brick kiln and beaten angry women blocked highway and surrounded police station in mau
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
web -
विज्ञापन

विस्तार

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव निवासी संदीप कुमार को मंगलवार को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बीच- बचाव करने गई पत्नी को भी मारा पीटा। बुधवार को गांव की महिलाओं ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर थाने का घेराव किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी रही। 

Trending Videos


संदीप कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम करीब चार बजे गांव में विश्वनाथ साहनी के दरवाजे पर गए थे। उनके दरवाजे पर ट्राली से ईंट लाकर रखी गई थी। विश्वनाथ साहनी ने ईंट को गिनने के लिए कहा। एक ट्राली में आम तौर पर दो हजार ईंट होती है, लेकिन उसमें 27 ईंट कम थी। ईंट कम होने की जानकारी ट्रैक्टर चालक दिनेश ने फोन पर भट्ठा संचालक उदयराज यादव को दी। इसके बाद वह अपने घर चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; चौंकाने वाला रिपोर्ट: 19 प्रेम-प्रसंग, 61 कर्ज में डूबे, सात ने नशे में व पांच ने वीडियो कॉल के बाद लगाया फंदा

बाद में गांव में ही एक व्यक्ति के घर बिजली ठीक करने गया था। वहां से निकलते ही कुछ लोग उसे पकड़कर लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे, जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद हमलावर उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर उदयराज यादव के ईंट भट्ठे पर ले गए। 

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे लोहे की रॉड व डंडे से बुरी तरह पीटा। मारपीट की सूचना मिलने पर उसकी पत्नी पिंकी देवी मौके पर पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। 

घटना के बाद क्षेत्र के दर्जनों गांव की महिलाएं भी पीड़ित के समर्थन में थाना पहुंच आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग के लिए एनएच 24 को जाम कर दिया। पुलिस ने महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद सभी हटी। महिलाओं का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय ने बताया कि तहरीर के आधार जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed