सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau police solved the theft case, interstate thief arrested

Mau Crime: मऊ पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार; 37 लाख के जेवरात बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 11 Mar 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Mau News: मऊ जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल शातिर चोर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 37 लाख के जेवरात बरामद किए गए। 

Mau police solved the theft case, interstate thief arrested
घटना की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
web -
विज्ञापन

विस्तार

मऊ शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी का एक बड़ा खुलासा किया। पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल एक शातिर अन्तर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 37 लाख की कीमत का 206 ग्राम सोने के आभूषण और 1536 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किया गया। पकड़े गए चोर ने जिले में तीन चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की।

Trending Videos


एएसपी अनूप कुमार ने शहर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं के खुलासे को लेकर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह थाना कोतवाली द्वारा सर्विलांस टीम के सहयोग से लगातार सक्रिय रूप से संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, संभावित स्थानों पर निगरानी तथा मुखबिर तंत्र के माध्यम से चोरी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अभियान में  42 विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर परीक्षण करने के बाद चोरी की घटनाओं में शामिल एक अभियुक्त की पहचान होने पर मुखबिर ने सूचना दी। जिसके बाद रविवार की रात रेलवे स्टेशन के सामने रामलीला मैदान जाने वाली रोड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम मनोज कुमार गुप्ता पुत्र रमेश्वर गुप्ता निवासी मूल तकिया धरहरा थाना लार जनपद देवरिया बताया गया।

वहीं उसके पास से बरामद एक स्लेटी रंग का बैग की जांच में सोने का कुल 205.82 ग्राम तथा चांदी का कुल 1536 ग्राम आभूषण बरामद हुआ। साथ ही चोरी की नकदी 52500 रूपये के साथ मकानों के ताले और आलमारी तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड (सुम्मी), दो मोबाइल फोन बरामद किया। एएसपी ने बताया कि  अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मऊ के विभिन्न क्षेत्रों सहादतपुरा, ताजोपुर, बरपुर और कोपागंज क्षेत्र में मकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया है।

चोरी की राशि से चोर ने मुंबई में खरीदा है घर 

एएसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में चोरी की घटना को अपराध देने का तरीका के बारे में बताया।बोले कि चोर  अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विभिन्न जनपदों में मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। इनके द्वारा दिन में ऐसे मकानों की पहचान की जाती थी जिनमें ताला लगा होता था। जहां रात में मकान के मुख्य गेट, दरवाजे या छत के रास्ते घर में प्रवेश कर लोहे की नुकीली रॉड (सुम्मी) से ताला, बक्सा, आलमारी व लाकर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ली जाती थी। 

अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि चोरी किये गये आभूषणों का कुछ हिस्सा बेच दिया जाता था।बताया कि चोरी के आभूषणों का एक हिस्सा सोनार से सत्यापित कराकर बैंकों से लगभग 12 लाख रुपये व 7 लाख रुपये के गोल्ड लोन प्राप्त किया गया था।इतना ही नहीं चोरी से अर्जित धन से पकड़े गए आरोपी ने द मुंबई में झुग्गी खरीदा हैं।जबकि  बलिया में मकान बनवाने के साथ अपनी पत्नी के नाम से बैंक में राशि जमा कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed