ऑस्कर अवॉर्ड की ज्यूरी में शामिल होगा पूर्वांचल के इस जिले का होनहार, कई डाक्यूमेंट्री फिल्मों का सफल निर्देशन कर पाई शोहरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस के कॉन शहर में आयोजित होने वाले फिल्मी दुनिया का नोबल माने जाने वाले 93वें ऑस्कर अवॉर्ड कार्यक्रम के आयोजन को भले ही कोरोना के प्रकोप के चलते आगे खिसका दिया गया है। पर इस बार प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड में आने के लिए जिन 819 कलाकारों को न्योता भेजा है उनमे यूपी के मऊ शहर के निवासी अमित मद्धेशिया भी हैं। अमित की इस सफलता से परिवार वालों के साथ ही शहर के लोगों में खुशी है। लोग अमित के पिता डॉ. रामगोपाल गुप्ता को बधाई दे रहे हैं।
दरअसल, अमित को कई इंटरनेशनल व दर्जनों राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। 2017 में राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिला। अमित की माता मंजू मद्धेशिया से कहा कि अमित के ज्यूरी में शामिल होने से जिले का नाम रोशन हुआ है। अमित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डा. राम गोपाल के पुत्र हैं।
रामगोपाल ने बताया कि उनका पुत्र शुरू से ही उच्च सोच का रहा है। उसने कई डाक्यूमेंट्री फिल्मों का सफल निर्देशन किया है। इसके चलते आमंत्रित 819 लोगों में अमित के अलावा आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन, कास्टिंग डायरेक्टर नंदिनी श्रीकांत, ऋतिक निष्ठा जैन, अमित मधेशिया, विज़ुअल इफेक्ट्स सुपरवाइजजर विशाल आनंद, डिजाइनर नीता लूला और संदीप कमल जैसे सितारों के नाम शामिल हैं।
ये सभी सितारे एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस की तरफ से भेजे गए न्योते को स्वीकार करते हैं तो इन्हें अवॉर्ड शो में वोट डालने का मौका मिलेगा।