सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   2.98 crore rupees approved for Ganga Canal bridge

Meerut News: गंगनहर पुल के लिए 2.98 करोड़ रुपये स्वीकृत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
2.98 crore rupees approved for Ganga Canal bridge
जानीखुर्द। टीकरी में गंगनहर पर बना जर्जर हुआ पुल फोटो संवाद
विज्ञापन
मेरठ-बागपत मार्ग से टीकरी संपर्क मार्ग पर 12 मीटर चौड़ा नया पुल बनाया जाएगा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द (मेरठ)। मेरठ-बागपत मार्ग से गांव टीकरी को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित गंगनहर के जर्जर पुल से जल्द ही क्षेत्रवासियों को निजात मिलने वाली है। प्रदेश सरकार ने इस पुराने और खतरनाक हो चुके पुल के स्थान पर 12 मीटर चौड़ा नया पुल बनाने का निर्णय लिया है। क्षेत्रीय जनता की इस मांग को शासन स्तर से हरी झंडी मिल गई है। इस परियोजना के लिए 2.98 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

पुल के पुनर्निर्माण की पुरजोर मांग बागपत के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई थी। उन्होंने जर्जर पुल के कारण हो रही दुर्घटनाओं और ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से सरकार के सामने रखा था। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान की इस सक्रियता का परिणाम अब धरातल पर दिखने लगा है। पुल निर्माण की आधिकारिक स्वीकृति मिलने पर स्थानीय निवासियों और राहगीरों में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि पुल का टेंडर और तकनीकी प्रक्रियाएं जल्द पूरी की जाएंगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। रालोद नेता रणवीर दहिया ने बताया कि पुल की 12 मीटर चौड़ाई होने से भारी वाहनों और कृषि यंत्रों को निकलने में आसानी होगी। जर्जर हो चुके पुराने पुल के कारण बना रहने वाला हादसों का डर भी खत्म होगा। टीकरी और आसपास के गांवों का मुख्य मार्ग से जुड़ाव मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed