{"_id":"6a81b35c0f71c96bfc0613d6","slug":"51-kund-yajna-held-in-memory-of-chaudhary-charan-singh-500-bicycles-distributed-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113298-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चौधरी चरण सिंह की स्मृति में 51 कुंडीय यज्ञ, 500 साइकिलें बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चौधरी चरण सिंह की स्मृति में 51 कुंडीय यज्ञ, 500 साइकिलें बांटी
विज्ञापन
दौराला। देव मंडपम के पास रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में 51 कुंडीय य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। देव मंडपम के पास रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में 51 कुंडीय यज्ञ और विचार गोष्ठी का आयोजन विधायक अतुल प्रधान की ओर से किया गया। आर्य समाज की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ करीब 500 साइकिलें वितरित की गईं। चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा भी भेंट की गई।
विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि उनका उद्देश्य सभी समाजों का सम्मान और उनके हितों की आवाज उठाना है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जाट समाज के साथ सभी वर्गों का सहयोग मिला था। विधायक ने किसानों की आय दोगुनी करने के वादे, अग्निवीर योजना, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया। आगामी चुनाव में मतदाताओं से सोच-समझकर मतदान करने की अपील भी की। इस मौके पर विकास चौधरी, महकार चौधरी, विजय राठी, गौरव चौधरी, अनिल प्रधान समसपुर, राहुल मान, सनोज जमालपुर, प्रमोद प्रधान, रवींद्र दौराला, संजीत सिंह, चंद्रवीर राठी, भरतवीर अहलावत, रोहित चौधरी सभासद मौजूद रहे।