मवाना। भारत विकास परिषद मवाना विराट एवं मवाना संस्कार शाखा के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत विष्णु शरण दुबलिश की पुण्य स्मृति में रक्तदान एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। जिला रक्त कोष प्यारेलाल शर्मा अस्पताल मेरठ की टीम के सहयोग से 80 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। साथ ही शिविर में पहुंचे लगभग 560 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गईं। शिविर के दौरान नसों, थायराइड, यूरिक एसिड, ब्लड शुगर, लिवर फंक्शन, एचबीए1सी, लिपिड प्रोफाइल, बोन कैल्शियम और हेपेटाइटिस-बी जैसी महत्वपूर्ण जांचें बिना किसी शुल्क के की गईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुराग दुबलिश, अदित दुबलिश, नीता दुबलिश, शैवाल दुबलिश, विकास रस्तोगी, रितु रस्तोगी, मनोज जग्गी, दीपक अरोड़ा, राजवीर सिंह, संदीप कुमार, संजय दुबलिश, वासु रस्तोगी और दीपक गुप्ता का विशेष योगदान रहा।