{"_id":"69cc376064c0b91092016759","slug":"a-murder-case-has-been-filed-in-the-womans-death-case-police-are-investigating-meerut-news-c-76-1-smrt1039-107680-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला की मौत मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला की मौत मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। ग्रेटर पल्लवपुरम में महिला काजल गुप्ता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष सात सदस्यों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार भी मायके वालों ने किया है।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मृतका के पिता मुकुल कुमार निवासी मोहनपुरी की तहरीर पर पल्लवपुरम थाना पुलिस ने पति अमन गुप्ता, सास, ससुर, देवर, नंद और नंदोई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ मारपीट होती थी।
मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि पति के किसी अन्य महिला से संबंध थे, जिसके चलते दंपती के बीच विवाद रहता था। इसी विवाद के चलते विवाहिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों को आधार बनाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी नामजद आरोपियों पति अमन, देवर मनु, देवरानी तान्या, सास निशा, नंद किट्टी, नंदोई अंकित की भूमिका की जांच की जा रही है।
सोमवार को ग्रेटर पल्लवपुरम स्थित घर में महिला की मौत हो गई थी, उसका शव फंटे से लटका मिला था। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। सीओ का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Trending Videos