{"_id":"6a50e028f6d30c2d5a04cdbe","slug":"a-protest-was-held-in-pallavpuram-against-the-power-crisis-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108288-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पल्लवपुरम में बिजली संकट के विरोध में प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पल्लवपुरम में बिजली संकट के विरोध में प्रदर्शन किया
विज्ञापन
मोदीपुरम - अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर वार्ता करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- लोगों ने बार-बार आपूर्ति बाधित होने पर रोष जताया, एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम क्षेत्र में बिजली संकट पर स्थानीय लोगों ने रोष जताया। शुक्रवार को पल्लवपुरम रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन एवं व्यापार संघ के अध्यक्ष एडवोकेट गौरव मलिक के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग विद्युत वितरण खंड पल्लवपुरम के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। अधिशासी अभियंता नहीं मिले। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शन किया।
लोगों ने बार-बार बिजली कटौती, लो वोल्टेज और अन्य तकनीकी दिक्कतों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने ऊर्जा निगम के नाम पर शिकायती पत्र कार्यालय में दिया। गौरव मलिक ने बताया कि क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई है। समस्या का निदान करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित अवधि में सुनवाई नहीं की गई तो स्थानीय लोग दोबारा आंदोलन करेंगे और संबंधित अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में वैभव मलिक, हितेश टुटेजा, दीपक सक्सेना, राम कुमार, फिरोज, आसिफ, सचिन सचदेवा, देव, नवीन शर्मा, बालाजी आदि मौजूद रहे।