सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A public outrage rally was also taken out in Mawana block

Meerut News: मवाना ब्लाक में जन आक्रोश रैली भी निकाली

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
A public outrage rally was also taken out in Mawana block
जन आक्रोश महिला सम्मेलन के बाद विपक्ष का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। ब्लॉक सभागार में भाजपा के मवाना पूर्वी मंडल द्वारा जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख गीता पायल ने की। मुख्य अतिथि डॉ. योगेश प्रधान ने कहा कि भाजपा हमेशा नारी को सशक्त व समृद्ध करने की ओर अग्रसर रही है।
Trending Videos

मुख्य वक्ता जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से अब तक दर्जनों सरकारी योजना चलाकर नारी शक्ति को सशक्त व समृद्ध करने का काम किया है। उन्होंने संविधान के 131वें संशोधन के साथ देश की आधी आबादी महिला शक्ति को संवैधानिक तरीके से राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 33 फीसदी आरक्षण देने का बिल पेश किया था। जिसे कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं का अपमान करने के उद्देश्य से गिराने का काम किया है। संचालन मवाना पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी ने किया। जन आक्रोश रैली भी निकाली गई और विपक्ष का पुतला फूंका गया। जिला कोषाध्यक्ष नीरज गोयल, डायरेक्टर उदयवीर सिंह, राहुल त्यागी मंडल महामंत्री, सुनील पायल, दीपक प्रधान, गुड्डी चौधरी, ललिता, रीना, रजनी, राखी, ज्योति, अनम, प्रीति, पूनम, किरण, रिदा आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed