सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man was attacked with the butt of a pistol after colliding with a scooter, his condition is critical.

Meerut News: स्कूटी से टक्कर के बाद युवक पर तमंचे की बट से हमला, हालत गंभीर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with the butt of a pistol after colliding with a scooter, his condition is critical.
विज्ञापन
- पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज
Trending Videos

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में आरोपी आमिर ने सड़क किनारे खड़े होकर उसकी मां से बात कर रहे युवक शाहिद को स्कूटी से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगने से युवक घायल हो गया। इसके बाद आरोपी ने तमंचे की बट से एक के बाद एक कई वार पीड़ित के सिर पर कर दिए। सिर में चोट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी।
इकबाल नगर निवासी मोहम्मद राशिद ने सोमवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि रविवार रात उसका भाई शाहिद भारत गैस गोदाम रोड पर लईक वेल्डिंग की दुकान के पास खड़ा होकर आरोपी आमिर की मां से कुछ बात कर रहा था। तभी आरोपी स्कूटी से वहां पहुंचा और उसने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। घायल ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया। आरोप है की आरोपी ने तमंचा की बट से युवक के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में युवक लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्हें आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। सूचना पर डायल 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस की मदद से घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई थानों में अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed