सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   AAP protests against smart meters, discusses preparations for a march

Meerut News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ किया प्रदर्शन किया, पदयात्रा की तैयारी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
AAP protests against smart meters, discusses preparations for a march
विज्ञापन
- 16 मई को मेरठ से गाजियाबाद तक पदयात्रा का होगा शुभारंभ, संजय सिंह जनसभा करेंगे
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आम आदमी पार्टी ने बच्चा पार्क स्थित अपार चैंबर में आगामी 16 मई से 20 मई तक होने वाली रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद स्मार्ट मीटर के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
बैठक में पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका मुख्य अतिथि ने बताया कि यह पदयात्रा आप उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी। अंकुश चौधरी ने बताया कि 16 मई को पदयात्रा के शुभारंभ से पहले मेरठ में एक विशाल जनसभा होगी। पांच दिवसीय पदयात्रा मेरठ से शुरू होकर गाजियाबाद तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन
बैठक के उपरांत आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बच्चा पार्क स्थित बिजलीघर पर सोमेंद्र ढाका और अंकुश चौधरी के नेतृत्व में हुआ। कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक तस्वीरें, स्लोगन लिखे पोस्टर एवं बैनर हाथों में लेकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान सलीम मंसूरी, भरत लाल यादव, इंतजार अली, भूपेंद्र चौधरी, जीएस राजवंशी, फुरकान त्यागी, सचिन वाल्मीकि, नीलम शर्मा, मनोज शर्मा, हबीब अंसारी, सरदार जसवीर सिंह, अकरम कुरैशी, गुरविंदर सिंह, फलक चौहान आदि मौजूद रहे।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed