सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   An FIR was lodged against five named members and 50-60 unidentified persons

Meerut News: सभासदों सहित पांच नामजद व 50-60 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
An FIR was lodged against five named members and 50-60 unidentified persons
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मवाना (मेरठ)। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर मवाना थाना पुलिस ने दो नामित सभासदों सहित पांच नामजद और 50-60 अज्ञात के खिलाफ हंगामा कर सरकारी कार्य में बाधा डालने व तोड़फोड़ करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
नगर पालिका ईओ पूजा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने भाकियू संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान, नामित सभासद अक्षत शर्मा, सभासद अर्जुन सिंह व विनोद गुप्ता, गोपाल चौहान व 50-50 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें बताया कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नामित सदस्य अर्जुन सिंह व अक्षत शर्मा आवश्यकता से अधिक व्यक्तियों को साथ लेकर पालिका कार्यालय में आए। नवनीत चौहान, गोपाल चौहान, विनोद गुप्ता व 50-60 अज्ञात लोगों द्वारा बिना कारण हंगामा किया। सरकारी कार्य में बाधा डाली व पालिका में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनीत चौहान ने बेहद अमर्यादित, अशोभनीय, आपत्तिजनक व अभद्र भाषा का प्रयोग किया। नवनीत चौहान, अक्षत शर्मा, अर्जुन सिंह ने जान से मारने की नीयत से हाथापाई की व भविष्य में देख लेने व भुगत लेने की धमकी दी। थाना मवाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed