फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Another fake constable from a gang of fraudsters posing as police officers has been arrested.

Meerut News: पुलिस अफसर बनकर ठगी करने वाले गिरोह का एक और फर्जी सिपाही गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2026 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Another fake constable from a gang of fraudsters posing as police officers has been arrested.
- सोशल मीडिया के माध्यम से हनी ट्रैप में फंसाकर करते थे वसूली
विज्ञापन

- डेयरी संचालक की शिकायत पर तीन आरोपी पहले भेजे जा चुके हैं जेल

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। फर्जी सीओ, थानेदार, दरोगा बनकर डेयरी संचालक को एनकाउंटर की धमकी देने, बंधक बनाकर पीटने और वसूली करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल मिलने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को जीवनपुरी निवासी शिवम उर्फ शिवा उर्फ कृष्णा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी वारदात के दौरान फर्जी सिपाही बन गया था।
ब्रह्मपुरी थानाध्यक्ष राजेश कंबोज ने पुलिस टीम के साथ एक अगस्त को टीपीनगर के मोहकमपुर में एक कार्यालय पर छापा मारा था। पुलिस ने यहां से रिठानी गांव निवासी राहुल पाल और पुठ्ठा गांव के आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी व सिपाही बताकर डेयरी संचालक को शॉप्रिक्स मॉल के सामने रोड पर बुलाया और कार में बंधक बना लिया था। उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर एक कार्यालय ले गए। यहां आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पीड़ित को पीटा और एनकाउंटर की धमकी दी।
विज्ञापन

डेयरी संचालक शशांक शर्मा नाम के युवक से इंस्टाग्राम पर संपर्क में थे। आरोपियों डेयरी संचालक पर शोषण का आरोप लगाया और शशांक की शिकायत पर कार्रवाई न करने की एवज में दो लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ऑनलाइन ई-वॉलेट के जरिये 10 हजार रुपये वसूल लिए लिए थे। पुलिस ने इस मामले में तीसरे आरोपी पुठ्ठा गांव के विशाल को गिरफ्तार किया था। अब चौथे आरोपी शिवम की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी शिवम ने पुलिस को बताया कि वह भी उनके दफ्तर में काम करने के लिए आया था। पुलिस का कहना है कि वारदात के दौरान आरोपी भी शामिल था।

राहुल ही शशांक बनकर करता था बात
आरोपी शिवम ने पुलिस को बताया कि राहुल पाल ही शशांक नाम से इंस्टाग्राम आदि पर फर्जी अकाउंट बनाकर करता था। वही, डेयरी संचालक से शशांक बनकर बात करता था। आरोपी ने बताया कि वही खुद को सीओ, कभी थानेदार बताकर बात करने लगता था। आरोपी ने बताया कि वारदात में कुल चार आरोपी ही शामिल थे। हालांकि पुलिस उसके बयानों की पुष्टि के लिए अभी जांच कर रही है।


एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि इस मामले शिवम का नाम जांच में सामने आया है। इस मामले में किसी अन्य का नाम सामने आया है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed