{"_id":"6a6f47fde7ab5599d90cafff","slug":"athletes-will-showcase-their-prowess-in-the-javelin-throw-today-meerut-news-c-72-1-mct1009-157195-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आज भाला फेंक में दम दिखाएंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आज भाला फेंक में दम दिखाएंगे खिलाड़ी
Sun, 02 Aug 2026 07:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 02 Aug 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज होगी भाला फेंक प्रतियोगिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्टस स्टेडियम में होगी 5वीं विनेक्स भाला फेंक प्रतियोगिता आज
-- मेरठ व आसपास के जिलों के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
-- अंडर 12 से लेकर सीनियर वर्ग तक श्रेणी में होंगे मुकाबले
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा द्वारा ओलंपिक में पदक जीते जाने के बाद से हर वर्ष मेरठ में भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह प्रतियोगिता सोमवार से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। जिला एथलेटिक संघ की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता में अंडर 12 से लेकर सीनियर वर्ग तक बालक और बालिका दोनों वर्गों में होगी।
जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में अभी तक 70 से अधिक एथलीट पंजीकरण करा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों में मेरठ की भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी चर्चाओं में आई थी। अन्नू रानी ने दो दिन पूर्व कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला एथलेटिक संघ की ओर से आयोजित हुई जिला यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिला वर्ग में मेरठ के श्रेया ने सबसे अधिक दूरी पर भाला फेंका और प्रथम स्थान प्राप्त किया इसमें बुलंदशहर से भी कई महिला खिलाड़ी शामिल हुईं। अब सोमवार को होने वाली प्रतियोगिता में भी कई महिला एथलीट हिस्सा लेंगी। वहीं पुरुष वर्ग की में मेरठ में कई एकेडमियों में बच्चे भाला फेंकना सीख रहे हैं। नीरज चोपड़ा के ओलंपिक में पदक जीतने के बाद यह संख्या और बढ़ी है। नीरज चोपड़ा ने अब कॉमनवेल्थ गेम्स में भी देश के लिए रजत पदक जीता। रोहित यादव, यशवीर, सचिन कई बड़े नाम भारतीय एथलेटिक्स में जलवा बिखेर रहे हैं।
इस वर्ग में होगी प्रतियोगिता
आज होने वाली प्रतियोगिता में अंडर 12, अंडर 14, अंडर 16, अंडर 18, अंडर 20 और ओपन वर्ग में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसमें महिला और पुरुष दोनों वर्ग में ही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता को लेकर जिला एथलेटिक संघ और कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी तैयारी कर ली गई है।