सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ATS takes a Meerut youth on suspicion of spying for Pakistan

Meerut News: पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में मेरठ के युवक को ले गई एटीएस

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
ATS takes a Meerut youth on suspicion of spying for Pakistan
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफतार आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
आईएसआई आतंकी शहजाद भट्टी से कनेक्शन मिलने पर पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में एटीएस ने मंगलवार को भावनपुर थाना क्षेत्र के जेई निवासी आजाद को हिरासत में ले लिया। गाजियाबाद क्षेत्र में रहने वाले आजाद के एक रिश्तेदार को भी हिरासत में लिया गया। दोनों से एटीएस ने धौलाना में पूछताछ की। मेरठ पुलिस ने भी जेई गांव के युवक से पूछताछ की है।
Trending Videos




एटीएस ने सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में इन्हें पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले कुछ समय से धार्मिक स्थानों और देश के अन्य मुख्य स्थानों की रेकी कर रहे थे। उसने खास तौर पर मंदिरों, धार्मिक स्थलों, सरकारी भवनों और अन्य महत्वपूर्ण जगहों की वीडियो बनाकर पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स को भेजे थे। यह वीडियो उसके फोन से भी बरामद हुए हैं। जिसे एजेंसियों ने अहम सुराग माना है। आरोपी के पास मोबाइल फोन, कुछ डिजिटल डिवाइस और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के मोबाइल को भी टीम ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि थाना धौलाना क्षेत्र के गांव खिचरा के आसिफ राणा का शहजाद भट्टी से लिंक निकलने पर पकड़ा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ महीनों से मंदिरों, धार्मिक स्थलों और अन्य संवेदनशील जगहों की वीडियो बनाकर पाकिस्तानी शहजाद भट्टी को भेज रहा था। इससे पूछताछ के बाद ही जेई गांव के युवक और उसके रिश्तेदार को पकड़ा गया।


जेई गांव में युवक को हिरासत में लेने पर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ युवक को गाजियाबाद के कौशांबी में पकड़े गए संदिग्ध जासूसों से जुड़ा बता रहे हैं, तो कुछ हाल ही में अंबाला में विस्फोट के साथ पकड़े गए मेरठ के आनस से जुड़ा बता रहे हैं। बताया गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों शहजाद भट्टी से जुड़े थे। बताया गया है कि शहजाद आईएसआई के लिए काम करता है और भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में रहता है। मेरठ पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में हापुड़ पुलिस अधिक जानकारी देगी।



मेरठ में पहले भी मिले हैं आतंकी कनेक्शन



17 नवंबर 2025 में श्रीनगर में पकड़े गए लावड़ निवासी नदीम के आतंकी कनेक्शन की बात सामने आई थी। वह वहां रहकर सैलून चला रहा था।



27 नवंबर 2025 आतंकी हैंडलर से जुड़े संदिग्ध आतंकी साजिद को गिरफ्तार किया था। मेरठ के बनियापाड़ा निवासी उजैद के उससे संपर्क सामने आए और उसके घर नोटिस चस्पा किया गया।



19 अक्टूबर 2018 को मेरठ कैंट का जवान कंचन पाकिस्तान को सूचना भेजते पकड़ा।



27 नवंबर 2015 को एसटीएफ ने मेरठ कैंट से आईएसआई एजेंट इजाज को गिरफ्तार किया।



16 अगस्त 2014 मेरठ से संदिग्ध आईएसआई एजेंट आसिफ अली गिरफ्तार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed