सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to occupy farmer's land in Harra

Meerut News: हर्रा में किसान की जमीन पर कब्जे की कोशिश

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Attempt to occupy farmer's land in Harra
विज्ञापन
सरधना। कस्बा हर्रा निवासी तसव्वुर पुत्र शफीक ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी वैध भूमि पर जबरन निर्माण कराने का प्रयास किया जा रहा है।
Trending Videos

शिकायत के अनुसार तसव्वुर निवासी हर्रा ने बताया कि कस्बे का ही एक व्यक्ति कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी जमीन पर नींव डालकर दीवार खड़ी कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि बिना किसी वैधानिक अनुमति के यह निर्माण कराया जा रहा है। तसव्वुर ने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति पूर्व में नगर पंचायत की भूमि पर भी कब्जा कर निर्माण करा चुका है। पीड़ित ने स्वयं को वृद्ध बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर कब्जा रुकवाने, कानूनी कार्रवाई कराने और अपनी सुरक्षा करने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने शिकायत के आधार पर नायब तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed