{"_id":"624d2f71ea9b6e32e2016428","slug":"big-disclosure-in-attack-on-veterinary-professor-ak-47-had-to-rain-bullets-on-dean-plan-changed-at-last-moment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़ा खुलासा: शामली में पकड़ी गई एके-47 से करनी थी प्रोफेसर राजबीर की हत्या, पकड़े गए कुख्यात ने उगला पूरा सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा खुलासा: शामली में पकड़ी गई एके-47 से करनी थी प्रोफेसर राजबीर की हत्या, पकड़े गए कुख्यात ने उगला पूरा सच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 06 Apr 2022 07:16 PM IST
सार
कृषि विश्वविद्यालय के डीन वेटरनरी पर हमले के मामले में मंगलवार को एक और बड़ा खुलासा हुआ है। शामली पुलिस द्वारा एके 47 के साथ गिरफ्तार आरोपी ने हमले के बारे में बड़ी योजना का खुलासा किया है।
विज्ञापन
1 of 5
शामली में पकड़ा गया कुख्यात बदमाश।
- फोटो : amar ujala
Link Copied
कृषि विश्वविद्यालय के डीन वेटरनरी पर हमले के मामले में मंगलवार को एक और बड़ा खुलासा हुआ है। शामली के एसएसपी सुकीर्ति माधव ने जीवा गैंग के बदमाश अनिल उर्फ पिंटू के हवाले से बताया है कि डीन पर हमला एके-47 राइफल से होना था। आखिरी वक्त में बदमाशों ने यह योजना बदली।
एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि अनिल उर्फ पिंटू सिसौली निवासी अनिल बालियान का साथी है। अनिल बालियान 11 मार्च को कृषि विश्वविद्यालय के डीन प्रोफेसर राजबीर सिंह पर हमले की साजिश के मामले में जेल में बंद है। माधव ने बताया कि पिंटू की कार से एके47 संग 1300 कारतूस, चार मैगजीन मिली हैं।
Trending Videos
2 of 5
तीन आरोपी गिरफ्तार और प्रोफेसर आरती भटेले का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
आरती भटेले का गिरफ्तारी वारंट लेगी दौराला पुलिस
दौराला पुलिस कृषि विवि में डीन पर हमले की मुख्य साजिशकर्ता महिला प्रोफेसर आरती भटेले का गिरफ्तारी वारंट लेगी। पुलिस भटेले की तलाश में जुटी है। विवि के कुलपति ने डॉ. आरती भटेले को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
हथियार और कारतूस बरामद।
- फोटो : amar ujala
11 मार्च को डीन वेटरनरी डॉ. राजबीर सिंह पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया था। मामले में प्रेमी अनिल बालियान समेत चार शूटर जेल में बंद है। मुख्य साजिशकर्ता महिला प्रोफेसर आरती भटेले अभी फरार चल रही है। आरती भटेले के खिलाफ भी दौराला थाने में 307 और 120 का मुकदमा दर्ज है।
4 of 5
हथियार और कारतूस बरामद।
- फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर दौराला नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि भटेले की तलाश की जा रही है। भटेले की अग्रिम जमानत पर 7 अप्रैल को सुनवाई है। अगर जमानत खारिज हो जाती है तो गिरफ्तारी वारंट लिया जाएगा। वहीं प्रोफेसर राजबीर सिंह का डिफेंस एंक्लेव कॉलोनी में उनके घर पर ही उपचार चल रहा है। पहले से काफी उनकी सेहत में सुधार है। बहुत कम ही लोगों को उनसे मिलने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कमेटी जल्द करेगी जांच
कुलपति प्रोफेसर आरके मित्तल ने आरती भटेले को निलंबित करने के बाद एक जांच कमेटी बना दी है। यह कमेटी प्रो. शमशेर की अध्यक्षता में बनाई है। कमेटी अपनी जांच जल्द पूरी करेगी और विवि से जुड़े कई बिंदुओं को उसमें शामिल किया जाएगा। वेटनरी कॉलेज में डीन के पद को लेकर डॉ. भटेले ने राजबीर सिंह पर हमला कराया था, इसके अलावा अन्य बिंदुओं को भी जांच में शामिल किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।