{"_id":"6a7ddfda34f9bae7cf06f2f4","slug":"bjp-took-out-a-tiranga-yatra-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113154-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
श्री स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज निलौहा के एन सी सी कैडेट्स व छात्र छात्राओं तिंरगा रैली निकालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। भाजपा द्वारा जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक के नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष हरवीर पाल सिंह की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण पंजाब से आया बैगपाइपर बैंड रहा, जिसने पूरे मार्ग में समा बांध दिया।
यात्रा के दौरान जगह-जगह अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान एवं संयोजक जिला महामंत्री समीर चौहान रहे। अतिथियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर एवं राजा मिहिर भोज की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि यह यात्रा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने हर घर तिरंगा और हर मन तिरंगा की भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित व आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला प्रभारी मान सिंह गोस्वामी, विवेक शर्मा, देवेंद्र गुर्जर, विनोद खटीक, पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक, मवाना मंडल अध्यक्ष सौरभ शर्मा, जिला महामंत्री फिरेराम धनतला, रॉबिन गुर्जर, विक्की तनेजा, मुनींद्र प्रधान, अमित मोहन गुप्ता आदि का विशेष योगदान रहा।
-- -- -- -- --
मार्च निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया
मवाना। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज निलोहा में एनसीसी कैडेटों द्वारा तिरंगे के साथ भव्य रूट मार्च का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, 73 यूपी बीएन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर शैली मल्होत्रा, सूबेदार मेजर कुलविंद्र सिंह, सूबेदार चंचल सिंह एवं एनसीसी अधिकारी प्रदीप कुमार यादव की देखरेख में कैडेटों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने तिरंगे के साथ रूट मार्च निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया।