{"_id":"6a32e13a0ace40cff00630d6","slug":"blackmailing-and-fraud-racket-hatched-after-befriending-on-social-media-fir-registered-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1221056-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर बुना ब्लैकमेलिंग-ठगी का जाल, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर बुना ब्लैकमेलिंग-ठगी का जाल, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेडिकल क्षेत्र में एक परिवार ने पहले भाई को फंसाया और फिर बहन को भी किया ब्लैकमेल
टीपीनगर में पिता ने युवक-युवती पर लगाया आरोप- बेटी को डराकर घर में कराई चोरी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवा और छात्रों को फंसाया जा रहा है। फोटो एडिट कर इन्हें ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाया जा रहा है। बुधवार को ऐसे दो मामले सामने आए हैं। मेडिकल थाने में बहन-भाई को और टीपीनगर थाने में एक किशोरी को ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाकर आभूषण व नकदी हड़पने व घर में चोरी कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनोें मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेडिकल थाने में क्षेत्र में रहने वाली युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि बुलंदशहर निवासी पूजा नामक महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से उसके भाई से संपर्क किया। पूजा ने उसको प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बद उसके आपत्तिजनक फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। आरोपियों ने उससे ढाई लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण हड़प लिए। जब पीड़ित की बहन ने इसका विरोध किया तो पूजा ने बहन-भाई की फोटो एडिट कर वायरल कर दीं। रिश्तेदारों के फोन आने पर उन्हें इस बात की जानकारी मिली। युवती का आरोप है कि ब्लैकमेलिंग की वारदात में पूजा और उसका परिवार शामिल है। उसने पूजा, उसके चाचा भुल्लन, अजय और लक्ष्मण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इंस्टाग्राम से दोस्ती कर किशोरी से कराई चोरी, करानी पड़ी काउंसलिंग
टीपीगर थाने में क्षेत्र के रहने वाले एक पीड़ित पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी की इंस्टाग्राम पर तृप्ति और तुषार से जान पहचान हुई थी। दोनों ने किशोरी को डराकर उससे कई बार घर से नकदी-आभूषण चोरी कराए। आरोपियों ने रुपये और आभूषण हड़पने के बाद अपने अकाउंट बंद कर दिए। किशोरी डरी सहमी रहने लगी तो परिजन ने उसकी बाल कल्याण समिति से काउंसलिंग कराई। तब पूरे मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने 3 जून को राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद 15 जून को आरोपी तुषार ने किशोरी के पिता को फोन पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी तृप्ति और तुषार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
वर्जन--
दोनोें मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। युवा और किशोर-किशोरियों को अंजान लोगों से सोशल मीडिया पर दोस्ती करने से परहेज करना चाहिए।
विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी
-- -- -- -- -- -

वर्जन