सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Bulldozer Action On Pond Land, 21 Illegal Houses Demolished, Woman Falls Ill During Drive

Meerut: तालाब की भूमि पर बने 21 मकान ध्वस्त, भारी पुलिस बल तैनात, बुलडोजर कार्रवाई देख बेहोश हुई महिला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Jun 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के दादरी गांव में तालाब की सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 अवैध मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Meerut: Bulldozer Action On Pond Land, 21 Illegal Houses Demolished, Woman Falls Ill During Drive
दौराला में अवैध मकानों पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ देहात के दौराला थानाक्षेत्र के दादरी गांव में तालाब की सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 अवैध मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। अभियान के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।



तालाब की जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त
सरधना उपजिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर ने बताया कि दादरी गांव में तालाब की सरकारी भूमि पर कब्जा कर मकान बनाए गए थे। प्रशासन की ओर से पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तय समय सीमा बीतने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Meerut: Bulldozer Action On Pond Land, 21 Illegal Houses Demolished, Woman Falls Ill During Drive
दौराला में अवैध मकानों पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
नोटिस के बाद चला ध्वस्तीकरण अभियान
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंची। इसके बाद बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। अभियान के दौरान 21 अवैध मकानों को गिरा दिया गया।

कार्रवाई के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ी
ध्वस्तीकरण के दौरान राकेश पत्नी वीरेंद्र की तबीयत अचानक खराब हो गई। अधिकारियों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

Meerut: Bulldozer Action On Pond Land, 21 Illegal Houses Demolished, Woman Falls Ill During Drive
दौराला में अवैध मकानों पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
अवैध कब्जों पर आगे भी चलेगा अभियान
प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए इसी तरह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed