{"_id":"69bb1a4821aeb5406e0b74bc","slug":"brother-in-law-accused-of-taking-sister-in-law-away-fir-registered-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1136684-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जीजा पर साली को ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जीजा पर साली को ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के एक पिता ने अपने दामाद पर उसकी बेटी को जबरन भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मंगलवार को थाने पर आरोपी दामाद जुबैर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस की एक टीम जीजा-साली की तलाश में जुट गई है। जुबैर की पत्नी ने भी ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।
खुशहाल कॉलोनी निवासी पीड़ित पिता ने मंगलवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी की शादी करीग एक साल पहले गाजियाबाद निवासी जुबैर से हुई थी। जुबैर की अपनी 18 वर्षीय साली से बातचीत शुरू हो गई थी। दोनों की दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई।
पीड़ित के अनुसार 16 मार्च को जुबैर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। इस दौरान युवती घर से कई लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर व 3.55 लाख रुपये की नकदी लेकर चली गई। पीड़ित ने आसपास के क्षेत्र में बेटी की तलाश की। मगर जानकारी नहीं हो सकी। वहीं युवती व जुबैर का नंबर बंद आ रहा है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश में जुट गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि दोनों को जल्द तलाश कर लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
Trending Videos