{"_id":"6a7de4bb9096681a3801297c","slug":"brother-in-law-stole-14-lakh-after-getting-a-duplicate-house-key-made-arrested-along-with-an-accomplice-and-sent-to-jail-meerut-news-c-72-1-mct1012-157682-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जीजा ने मकान की डुप्लीकेट चाबी बनवाकर चुराए 14 लाख, साथी समेत गिरफ्तार, जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जीजा ने मकान की डुप्लीकेट चाबी बनवाकर चुराए 14 लाख, साथी समेत गिरफ्तार, जेल भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगानगर जेजी ब्लॉक की घटना, सीसीटीवी से खुला राज
फोटो
गंगानगर। जेजी ब्लॉक गंगानगर में जीजा ने साले के बंद मकान की डुप्लीकेट चाबी बनवाकर 14 लाख रुपये की चोरी कर ली। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का पता चला। पुलिस ने इस मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 9.5 लाख रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गंगानगर जेजी ब्लॉक निवासी अमित तोमर ने किसी काम के लिए घर में 14 लाख रुपये इकट्ठा किए थे। उसी दौरान घर पर भमौरी गांव निवासी जीजा सुनील सोम पहुंचे। उन्होंने घर में रखे रुपये देख लिए। करीब 2 घंटे बाद परिवार के सभी सदस्य मकान का ताला लगाकर बाहर चले गए। पीड़ित अमित के मुताबिक कुछ देर बाद ही जीजा सुनील चाबी बनाने वाले को अपने साथ लाया और घर के मुख्य गेट सहित अन्य कमरों की चाबी बनवा ली।
आरोप है अलमारी में रखी 14 लाख रुपये की धनराशि चोरी कर ली। घर लौटने पर घटना का पता चला। पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में जीजा अपने अन्य साथी के साथ नजर आया। जब उसके मोबाइल पर कॉल किया तो रिसीव नहीं की। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर जीजा सुनील, उसके साथी अमित निवासी भमौरी, सरधना को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गंगानगर थाना पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के पास से चोरी की गई नकदी में से 9.5 लाख रुपये की धनराशि बरामद की। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।-- -- -- -- -
विज्ञापन
फोटो
गंगानगर। जेजी ब्लॉक गंगानगर में जीजा ने साले के बंद मकान की डुप्लीकेट चाबी बनवाकर 14 लाख रुपये की चोरी कर ली। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का पता चला। पुलिस ने इस मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 9.5 लाख रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गंगानगर जेजी ब्लॉक निवासी अमित तोमर ने किसी काम के लिए घर में 14 लाख रुपये इकट्ठा किए थे। उसी दौरान घर पर भमौरी गांव निवासी जीजा सुनील सोम पहुंचे। उन्होंने घर में रखे रुपये देख लिए। करीब 2 घंटे बाद परिवार के सभी सदस्य मकान का ताला लगाकर बाहर चले गए। पीड़ित अमित के मुताबिक कुछ देर बाद ही जीजा सुनील चाबी बनाने वाले को अपने साथ लाया और घर के मुख्य गेट सहित अन्य कमरों की चाबी बनवा ली।
विज्ञापन
आरोप है अलमारी में रखी 14 लाख रुपये की धनराशि चोरी कर ली। घर लौटने पर घटना का पता चला। पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में जीजा अपने अन्य साथी के साथ नजर आया। जब उसके मोबाइल पर कॉल किया तो रिसीव नहीं की। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर जीजा सुनील, उसके साथी अमित निवासी भमौरी, सरधना को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गंगानगर थाना पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के पास से चोरी की गई नकदी में से 9.5 लाख रुपये की धनराशि बरामद की। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।