सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Call to BJP Members to Strengthen the Organization

Meerut News: भाजपाइयों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Call to BJP Members to Strengthen the Organization
भाजपा के प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व सांसद। (स्त्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मवाना। भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत एएस इंटर कॉलेज में दो दिवसीय शिविर का समापन हो गया। इसमें भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी के मूल सिद्धांतों से अवगत कराया गया।

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा ने कहा कि पार्टी की कार्यशैली राष्ट्रवाद, संगठनात्मक मजबूती और एकात्म मानवतावाद पर आधारित है। शर्मा ने कार्यकर्ताओं से मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार और संगठन के बीच तालमेल को महत्वपूर्ण बताया। पांचवें सत्र की अध्यक्षता रवि गोला ने की। समापन सत्र को पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने संबोधित किया। उन्होंने सभी को पार्टी के विचार व आचार पद्धति से अवगत कराया। सत्र की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन उमा रस्तौगी ने की। संचालन नगर महामंत्री विकास सैन ने किया। नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में महामंत्री राजेश अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, सचिन कौशिक, विवेक रस्तौगी, भूपेंद्र त्यागी, मुकुल रस्तौगी, मुकेश गुप्ता, नवीन रस्तोगी, बाबूराम प्रजापति, पूनम रस्तौगी, राजेंद्र चौहान, अलकनंदा अग्रवाल, दर्शन चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed