{"_id":"69f7618dc09763c77802454f","slug":"candidates-are-entangled-in-the-long-questions-of-the-easy-paper-meerut-news-c-72-1-mct1004-152746-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नीट के पेपर में लंबे सवालों में उलझे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नीट के पेपर में लंबे सवालों में उलझे परीक्षार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 04 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में 15 केंद्रों पर संपन्न हुई यूजी परीक्षा, पंजीकृत 8676 में से 8413 अभ्यर्थी पहुंचे
-परीक्षार्थी बोले-पिछले साल की तुलना में पेपर आसान था
-नेगेेटिव मर्किंग की वजह से छोड़े प्रश्न
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) यूजी परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। शहर में बनाए गए 15 केंद्रों पर परीक्षा हुई। पंजीकृत 8676 में से 8413 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। केवल 263 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों ने इस बार का पेपर पिछले वर्ष से आसान बताया, लेकिन लंबे प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझा दिया। अभ्यर्थियों ने बताया कि पिछले वर्ष का पेपर बहुत कठिन आया था।
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल, स्मार्ट वॉय, ब्लटूथ डिवाइस, ईयर फोन, कैलकुलेटर आदि किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाने पर प्रतिबंध रहा। पेपर देकर आए अभ्यर्थी मृगेंद्र प्रवास सागर ने बताया कि इस बार के प्रश्न बहुत लंबे थे और उन्हें हल करने में काफी समय लगा। नेहा ने बताया कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होने के कारण कुछ प्रश्न छोड़ने पड़े। दिशा मित्तल के अनुसार पिछले वर्ष के मुकाबले पेपर आसान आया, लेकिन लंबे प्रश्न थे, इसलिए कुछ परेशानी हुई। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी प्रवास ने बताया कि चार विकल्पों में से दो विकल्प ठीक लगने वाले प्रश्न उन्होंने हल कर दिए और नेगेटिव मार्किंग होने की वजह से अन्य प्रश्न छोड़ दिए। कृतिक ने बताया कि पिछले वर्ष की तैयारी इस बार काम आई है और मेरिट में आने की उम्मीद है। शगुन ने बताया कि जीव विज्ञान के सभी प्रश्न हल कर दिए, जबकि भौतिकी व रसायन विज्ञान के कुछ प्रश्न छोड़ने पड़े। परीक्षार्थियों ने बताया कि कुल 180 प्रश्न आए। इसमें से 90 प्रश्न जीवन विज्ञान, 45 प्रश्न भौतिक विज्ञान व 45 प्रश्न रसायन विज्ञान के आए।
यह सवाल पूछे गए
परीक्षा में प्रश्न पूछा गया कि न्यूरोट्रांसमीटर रिसेप्टर्स सिनेप्स में न्यूरोट्रांसमीटर के विशिष्ट रिसेप्टर्स कहां पाए जाते हैं। जक्स्टा-ग्लोमेरुलर उपकरण (जेजीए) एक विशेष संवेदनशील क्षेत्र है जो नेफ्रॉन के किस भाग में संशोधनों से बनता है। घासों में बुलिफॉर्म कोशिकाओं का मुख्य कार्य क्या है। प्राकैरियोटिक और यूकेरियोटिक दोनों सेल्स में पाए जाने वाले नॉन-मेम्ब्रेन बाउंड सेल क्या हैं। तैरने के लिए सही पैडल जैसे स्ट्रक्चर वाले आगे के पैरों वाला उड़ने में असमर्थ पक्षी क्या कहलाता है?
Trending Videos