Meerut: गाड़ी-कोठियां छिन जाएंगी, केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, भाजपा के 12 साल की गिनाईं उपलब्धियां
मेरठ में भाजपा के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कानून व्यवस्था, बिजली और विकास कार्यों को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र प्रेक्षागृह में भाजपा के शासन के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने विपक्ष और सरकार की नीतियों को लेकर कई बड़े बयान दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब कानून का राज है और सुरक्षा का माहौल बना है।
'भाजपा की सरकार बनानी होगी, वरना गाड़ियां-कोठियां छिन जाएंगी'
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनानी होगी, अन्यथा गाड़ियां और कोठियां तक छिन जाएंगी। उनके इस बयान की कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच काफी चर्चा रही।
यह भी पढ़ें: महंगाई की मार: टमाटर के भाव बढ़े, मटर 100 रुपये किलो, रसोई का बजट बिगड़ने से गृहिणियां परेशान
बिजली व्यवस्था में सुधार का किया दावा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले बिजली कम आती थी और कटौती अधिक होती थी, जबकि अब ग्रामीण क्षेत्रों में 22 से 23 घंटे और शहरी क्षेत्रों में करीब साढ़े 23 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सौर और पवन ऊर्जा के क्षेत्र में भी लगातार काम हो रहा है।
'देश में बने विमान में यात्रा करेंगे लोग'
कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि वह दिन दूर नहीं जब लोग पूरी तरह देश में निर्मित विमानों में यात्रा करेंगे।
'12 साल में देश की बदली तस्वीर'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश की स्थिति और पहचान में बड़ा बदलाव आया है। उनके अनुसार पहले भारत दुनिया की बातें सुनता था, जबकि अब दुनिया भारत की बात सुन रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं योजनाओं की समीक्षा करते हैं, इसलिए विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक सतवीर त्यागी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।