सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Examination forms for undergraduate and postgraduate courses released

सीसीएसयू: स्नातक-स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म जारी, बिना विलंब शुल्क के भर सकते हैं इस तारीख तक

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 14 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: 15 जनवरी से फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। ऑनलाइन फॉर्म भरने एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ अतिरिक्त अवसर छात्रों को उपलब्ध कराया जाएगा। 

CCSU: Examination forms for undergraduate and postgraduate courses released
CCSU, सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने सत्र 2025-26 की वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत संचालित सभी रेगुलर (संस्थागत) और प्राइवेट (व्यक्तिगत) पाठ्यक्रमों की मुख्य परीक्षा के फॉर्म जारी कर दिए हैं। इन परीक्षाओं के साथ ही मुख्य परीक्षा 2025 में शामिल होकर बैक पेपर में अर्ह छात्रों की बैक पेपर परीक्षाएं भी होंगी। परीक्षाएं फरवरी 2026 के मध्य से शुरू होने वाली हैं।
Trending Videos

 

विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर परीक्षा फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से भरे जा सकेंगे। फॉर्म भरने की प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू होगी। फॉर्म भरने के लिए छात्र-छात्राओं को 15 दिनों का समय मिलेगा यानी ऑनलाइन फॉर्म भरने एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ अतिरिक्त अवसर उपलब्ध रहेगा। 30 जनवरी के बाद 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ एक फरवरी तक और 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 4 फरवरी तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेज छात्रों के भरे गए फॉर्म को 6 फरवरी तक सत्यापित कर करेंगे जबकि एनआर सहित परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में 9 फरवरी तक जमा होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट पाठ्यक्रमों पर विशेष फोकस
विश्वविद्यालय ने छात्रों की प्राइवेट परीक्षा और कुछ महाविद्यालयों की बंद करने की मांग के बीच प्राइवेट फॉर्म जारी किए हैं। स्नातक स्तर पर बीए एवं बीकॉम (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष) तथा परास्नातक स्तर पर एमए एवं एमकॉम (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) के लिए फॉर्म भरे जा सकेंगे। बीए-बीकॉम में छात्रों को निर्धारित विषयों में से तीन विषय चुनने होंगे। प्रथम वर्ष में चुने गए विषय ही आगे के वर्षों में भी रहेंगे, विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं है।
 

प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों को तीन विषयों के अतिरिक्त एक-एक फाउंडेशन कोर्स चुनना अनिवार्य है जिसके अंक मुख्य परीक्षा में जुड़ेंगे। गणित विषय केवल वही छात्र ले सकते हैं, जिन्होंने इंटरमीडिएट (12वीं) गणित विषय से उत्तीर्ण किया हो। एक साथ तीन साहित्यिक विषय (जैसे हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत) लेने की मनाही है। कुछ विषय युग्म जैसे अर्थशास्त्र-दर्शनशास्त्र, हिंदी-उर्दू, शिक्षा-मनोविज्ञान/दर्शनशास्त्र आदि एक साथ नहीं लिए जा सकते। व्यक्तिगत छात्रों के लिए प्रयोगात्मक विषय या डिसर्टेशन अनुमन्य नहीं हैं। पर्यावरण अध्ययन (कोड 008) प्रथम वर्ष एवं सामान्य जागरूकता (कोड 010) द्वितीय वर्ष के लिए अनिवार्य हैं,बैक पेपर में बाद में उत्तीर्ण किए जा सकते हैं।
 

महत्वपूर्ण नियम एवं चेतावनी
एक साथ दो पूर्ण वर्षों के फॉर्म भरने की अनुमति नहीं।
वार्षिक प्रणाली में री-बैक नहीं है, 2025 से पहले बैक पेपर का अवसर ले चुके छात्र अब फॉर्म नहीं भर सकेंगे।
सत्र 2021-22 से बीए/बीएससी/बीकॉम एनईपी-2020 सेमेस्टर प्रणाली में हैं, इसलिए वार्षिक प्रणाली में केवल 2020-21 एवं पूर्व के छात्र अर्ह।
नए छात्रों के माइग्रेशन प्रमाण-पत्र महाविद्यालय द्वारा अलग से जमा होंगे।
फर्जी दस्तावेज या नियम उल्लंघन पर परीक्षा निरस्त एवं कानूनी कार्रवाई संभव।
 

इन विषयों में ही भर सकेंगे प्राइवेट फॉर्म
विवि के अनुसार बीए में शिक्षा शास्त्र, अर्थशस्त्र, अंग्रेजी, हिन्दी, इतिहास, गणित, उर्दू, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, समाजशास्त्र जबकि पीजी में शिक्षा शास्त्र, अर्थशस्त्र, अंग्रेजी, हिन्दी, इतिहास, गणित, उर्दू, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, समाजशास्त्र, सैन्य अध्ययन, दर्शनशास्त्र विषयों में ही प्राइवेट परीक्षा फॉर्म भरे जा सकेंगे। इनके साथ बीकॉम, एमकॉम के प्राइवेट फॉर्म भी भरने की अनुमति रहेगी। अधिक जानकारी विवि वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

सीसीएसयू की आज होने वाली परीक्षाएं रहेंगी यथावत
शासन के आदेश के बाद चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने मकर संक्रांति का अवकाश 14 जनवरी के स्थान पर गुरुवार 15 जनवरी कर दिया गया है, लेकिन विश्वविद्यालय की बृहस्पतिवार को होने वाले सभी परीक्षाएं इसी दिन होंगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनिल कुमार यादव के अनुसार 15 जनवरी के दिन निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिन परीक्षार्थियों का पेपर इस दिन निर्धारित हैं वह पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुरूप ही परीक्षा देने पहुंचें। परीक्षा देने नहीं पहुंचने पर संबंधित परीक्षार्थी अनुपस्थित रहेंगे।
 

परीक्षा तिथियों में हुआ बदलाव
सीसीएसयू के अंतर्गत संचालित बीएएमएस पाठ्यक्रम में चतुर्थ वर्ष मुख्य व पूरक परीक्षा की एक तिथि में बदलाव किया गया है। 17 जनवरी को निर्धारित विषय कोड 408 की परीक्षा की तिथि में बदलाव हुआ है। यह परीक्षा अब 17 जनवरी को न होकर 21 जनवरी को पूर्व निर्धारित पाली, समय व परीक्षा केंद्र पर होगी। इसके अलावा एनईपी बीकाम की 17 जनवरी की परीक्षा 29 जनवरी को और 20 जनवरी की परीक्षा 30 जनवरी को होगी। इसमें चार विषय कोड की परीक्षाओं की तिथि बदली गई है। इसमें बिजनेस आर्गनाइजेशन, बिजनेस स्टैटिस्टिक्स, बिजनेस कम्यूनिकेशन और इंट्रोडक्शंस टू कंप्यूटर एप्लीकेशन शामिल हैं। सीसीएसयू परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में संचालित स्नातक आनर्स की पूर्व में स्थगित की गई परीक्षाओं का नया परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। इसमें 19 दिसंबर की परीक्षाएं 19 जनवरी को होंगी और इसी तरह अन्य परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed