{"_id":"698072676e5d7a1d16032876","slug":"unidentified-naked-woman-s-body-found-in-ganga-canal-in-meerut-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: गंगनहर में मिला अज्ञात महिला का नग्न शव, जांच में जुटी पुलिस, नहीं हो सकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: गंगनहर में मिला अज्ञात महिला का नग्न शव, जांच में जुटी पुलिस, नहीं हो सकी पहचान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 02 Feb 2026 03:17 PM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ के टिमकिया बहरामपुर तिगडडे पर गंगनहर में अज्ञात नग्न महिला का शव बहता हुआ मिला। शव पीछे से नहर में बहकर आया बताया जा रहा है, पुलिस जांच में जुटी है।
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ के टिमकिया बहरामपुर तिगडडे क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गंगनहर में एक अज्ञात महिला का नग्न शव बहता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने शव को नहर में पीछे की ओर से बहते हुए आते देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
Trending Videos
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को गंगनहर से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: बहसूमा में दुष्कर्म पीड़िता की अरिष्टी आज, गांव में कड़ी नाकेबंदी, बहन ने लगाई इंसाफ की गुहार
हत्या या हादसा, हर एंगल से जांच
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला की मौत दुर्घटना से हुई या किसी अपराध का शिकार होकर शव को नहर में फेंका गया। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है।
