फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Internal exam marks must be uploaded by August 5 without fail; instructions issued to colleges.

सीसीएसयू : पांच अगस्त तक हर हाल में अपलोड करने होंगे आंतरिक परीक्षाओं के अंक, कॉलेजों को दिए गए निर्देश

Wed, 29 Jul 2026 06:06 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 29 Jul 2026 06:06 PM IST
सार

Meerut News: विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को कहा है कि किसी भी छात्र के आंतरिक अंक अपलोड होने से न छूटें। अंक अपलोड करने से पहले पूर्णांक और प्राप्तांक का सावधानीपूर्वक मिलान किया जाए, ताकि त्रुटि न रहे। 

विज्ञापन
CCSU: Internal exam marks must be uploaded by August 5 without fail; instructions issued to colleges.
CCSU, सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने विश्वविद्यालय परिसर एवं उससे संबंधित सभी राजकीय, अनुदानित और स्ववित्तपोषित कॉलेजों को सम सेमेस्टर जून-2026 की आंतरिक प्रयोगात्मक/मौखिक परीक्षाओं के अंक पांच अगस्त तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और इसके बाद अंक अपलोड करने का अवसर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

 

परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि जिन परीक्षकों की नियुक्ति प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षा के लिए की गई है, यदि वे परीक्षा कराने में असमर्थ हों तो उनका लिखित पत्र लेकर विवि को भेजते हुए अन्य परीक्षक नामित कर परीक्षा समय से संपन्न कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने वार्षिक प्रणाली की आंतरिक, प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाओं के अंक निर्धारित वेबलिंक पर तथा सम सेमेस्टर जून-2026 के सभी पाठ्यक्रमों के अंक विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर पांच अगस्त तक अपलोड करने को कहा है। अंक अपलोड करने में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर हेल्पलाइन नंबर 8077791145, 7078132884 और ई-मेल के माध्यम से सहायता लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि किसी भी छात्र के आंतरिक अंक अपलोड होने से न छूटें। अंक अपलोड करने से पहले पूर्णांक और प्राप्तांक का सावधानीपूर्वक मिलान किया जाए, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। साथ ही अनुपस्थित छात्रों की सूची एवं आंतरिक तथा प्रयोगात्मक/मौखिक अंकों की पोर्टल प्रति विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग की खिड़की संख्या-40 पर जमा करानी होगी।

विश्वविद्यालय ने सभी प्राचार्यों और निदेशकों से समय सीमा का सख्ती से पालन करने की अपील की है। चेतावनी दी गई है कि समय पर अंक अपलोड न होने की स्थिति में छात्रों का परीक्षा परिणाम प्रभावित हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed