{"_id":"6a6a42c301cc6083dd058c54","slug":"meerut-shooting-after-a-three-year-acquaintance-aditya-gunned-down-anushka-immediately-upon-his-release-on-b-2026-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ गोलीकांड: तीन साल की जान-पहचान, जेल से छूटते ही आदित्य ने अनुष्का को गोलियों से भूना; ये है पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ गोलीकांड: तीन साल की जान-पहचान, जेल से छूटते ही आदित्य ने अनुष्का को गोलियों से भूना; ये है पूरी कहानी
Thu, 30 Jul 2026 01:15 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:15 AM IST
सार
Meerut News: मेरठ की पॉश कॉलोनी डिफेंस एंक्लेव में हिस्ट्रीशीटर आदित्य प्रधान ने 12वीं की छात्रा अनुष्का के सिर में एक और पेट में दो गोलियां मारीं। उसके बाद खुद सीने में दो गोलियां मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों की तीन साल से जान-पहचान थी।
विज्ञापन
आदित्य की फाइल फोटो और अस्पताल में भर्ती युवती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Committed suicide after shooting a young woman: कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी डिफेंस एंक्लेव मंगलवार शाम चार बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी। जोनल पार्क के पास शिवलोकपुरी निवासी हिस्ट्रीशीटर आदित्य प्रधान (22) ने पहले न्यूगोविंदपुरी निवासी 12वीं की छात्रा अनुष्का (19) के सिर में एक और पेट में अवैध पिस्टल से दो गोलियां मारीं। फिर खुद को भी सीने में दो गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से पांच खोखे और दो पिस्टल बरामद की हैं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे युवक के परिजन विलाप करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि शिवलोकपुरी निवासी आदित्य ने 2025 में आईटीआई से इलेक्ट्रिकल्स की पढ़ाई की थी। उस पर आधा दर्जन से अधिक जानलेवा हमले समेत हथियार तस्करी की प्राथमिकी दर्ज है। वह कंकरखेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर था। 10 दिन पूर्व ही एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था। वह अनुष्का को लगभग तीन साल से जानता था। जेल से आने के बाद से वह छात्रा से बात करने का प्रयास कर रहा था। लेकिन छात्रा ने बात करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विलाप करते आदित्य के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
युवक ने अनुष्का को मिलने के लिए डिफेंस एन्क्लेव के जोनल पार्क के पास बुलाया था। छात्रा अपनी स्कूटी से तो युवक बाइक से पहुंचा था। दोनों के बीच करीब दस मिनट तक कहासुनी होती रही। आदित्य ने अचानक पिस्टल निकाली और अनुष्का को ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार दीं। गोली लगते ही छात्रा लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई। छात्रा को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी सीने में दो गोलियां मारीं। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय निवासियों की सूचना पर डायल-112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अपनी जीप से घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद एसएसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी अविनाश पांडे का कहना है कि दोनों पक्षों के परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। युवक ने घटना को क्यों अंजाम दिया।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। टीम ने मौके से मिले पांच खोखे व दोनों के मोबाइल को जांच के लिए कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने सभी महत्तवपूर्ण बिंदुओं की बारीकी से जांच की। सड़क पर खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी ने एहतियात के तौर पर दोनों के घर के पास पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल के पास मकान पर लगे सीसीटीवी चेक किए। इसमें दोनों के बीच बहस होती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है।

घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़
पॉश कॉलोनी में बने जोनल पार्क में शाम चार बजे स्थानीय लोग टहल रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच पार्क के बाहर कहासुनी हो रही थी। अचानक चली गोलियों की आवाज से पार्क में टहल रहे लोग व आसपास मौजूद लोगों मौके से भाग गए। युवती को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को सीने में पहली गोली मारी। इसके बाद आरोपी ने दोबारा उठकर दूसरी गोली मारी।
ये भी देखें...
Saharanpur: छेड़छाड़ करते शोहदों ने बाइक से स्कूटी में मारी टक्कर, युवती की मौत; अगले माह होनी थी सगाई