सेंट्रल मार्केट विवाद: बुद्धि शुद्धि के लिए महिलाओं ने किया हवन, बोलीं-बुलडोजर आया तो उसके आगे लेट जाएंगे
मेरठ के सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर सेक्टर दो की महिलाओं ने हवन कर विरोध जताया। महिलाओं ने सरकार और आवास विकास अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन करने की बात कही और मकान गिराने की कार्रवाई होने पर बुलडोजर के आगे लेटने की चेतावनी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर गुरुवार को सेक्टर दो की महिलाओं ने हवन-पूजन कर विरोध दर्ज कराया। महिलाओं का कहना है कि यह हवन सरकार और आवास विकास के अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि के लिए किया गया है, ताकि वे इस मामले में सही निर्णय लें और लोगों की परेशानी को समझें।
यह भी पढ़ें: UP: नोएडा के बाद मेरठ में सक्रिय पाकिस्तानी एक्स हैंडल, सांप्रदायिक तनाव भड़काने की साजिश, प्राथमिकी दर्ज
कार्रवाई की आशंका से कॉलोनी में डर का माहौल
महिलाओं ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर उन्हें आश्वासन तो मिले हैं, लेकिन अभी भी उनके मकानों पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। इसी कारण कॉलोनी के लोगों में लगातार भय और असमंजस का माहौल बना हुआ है। उनका कहना है कि कई परिवार वर्षों से यहां रह रहे हैं और अचानक मकान गिराने की बात सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है।
गुस्साई महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनके मकानों को गिराने के लिए बुलडोजर आता है तो वे उसके आगे लेट जाएंगी। उनका कहना है कि वे अपने घरों को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। महिलाओं ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में उन्होंने अपनी ताकत मतदान के जरिए दिखाई है और जरूरत पड़ने पर उसी ताकत के सहारे जवाब भी दिया जाएगा।
मानवीय समाधान की मांग
महिलाओं ने सरकार से मांग की कि इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए ऐसा समाधान निकाला जाए, जिससे किसी का घर उजड़ने की नौबत न आए। उनका कहना है कि प्रशासन को ऐसा रास्ता निकालना चाहिए जिससे कॉलोनी के लोगों को राहत मिल सके।