सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clear Weather on Holi as West UP Sees Rising Temperatures and Increasing Heat

West UP Weather: होली पर साफ रहा मौसम, पश्चिमी यूपी में बढ़ने लगी गर्मी, अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा माैसम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 05 Mar 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होली के दिन मौसम साफ रहा और लोगों ने जमकर रंग खेला। वहीं तापमान में लगातार बढ़ोतरी से गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।

Clear Weather on Holi as West UP Sees Rising Temperatures and Increasing Heat
मेरठ में माैसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होली के मौके पर मौसम पूरी तरह साफ रहा। तेज धूप और खुले आसमान के बीच लोगों ने पूरे उत्साह के साथ रंगों का त्योहार मनाया और जमकर होली खेली।

Trending Videos


तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी
पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हवा की रफ्तार कम होने के कारण अब गर्मी का असर भी साफ महसूस होने लगा है। लोगों को दोपहर के समय हल्की तपिश का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: एक करोड़ की ठगी का खुलासा, रघुनंदन ज्वेलर्स से ज्वेलरी ठगने वाले तीन हिरासत में, गहने बरामद

अगले कुछ दिनों में और बढ़ सकती है गर्मी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल दो से तीन दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है, जबकि रात के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। हवा की गति कम रहने से उमस जैसा अहसास भी बढ़ सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर फिलहाल नहीं
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का कोई खास प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में आसमान साफ रहने और धूप तेज रहने की संभावना बनी हुई है।

फिलहाल राहत के आसार नहीं
यदि तापमान में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा तीखी हो सकती है। फिलहाल अगले तीन से चार दिन तक मौसम से राहत मिलने की संभावना कम नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed