{"_id":"69a91b8075a68fb50e0f628a","slug":"nephew-shoots-aunt-dead-in-meeruts-ganeshpur-village-32-year-old-woman-killed-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut Crime News: भतीजे ने की चाची की हत्या, घर में बैठी थी महिला, कनपटी पर गोली मारकर माैत की नींद सुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Crime News: भतीजे ने की चाची की हत्या, घर में बैठी थी महिला, कनपटी पर गोली मारकर माैत की नींद सुलाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ जिले के गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह 17 वर्षीय भतीजे ने अपनी चाची पूजा त्यागी (32) को घर में बैठी अवस्था में गोली मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
हत्या के बाद माैके पर माैजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ जिले के गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां 17 वर्षीय भतीजे ने अपनी चाची पूजा त्यागी (32) को उस समय गोली मार दी, जब वह अपने घर में बैठी हुई थीं। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos
वारदात के बाद आरोपी फरार
बताया जा रहा है कि अचानक भतीजा शिवा वहां पहुंचा और चाची पर गोली चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: एक करोड़ की ठगी का खुलासा, रघुनंदन ज्वेलर्स से ज्वेलरी ठगने वाले तीन हिरासत में, गहने बरामद
परिवार में मचा कोहराम
महिला की हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका पूजा त्यागी का एक छह माह का बेटा भी है। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है।
हत्या के कारणों का नहीं चल सका पता
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। न तो परिवार के लोग किसी कारण की जानकारी दे पा रहे हैं और न ही अभी तक पुलिस के पास इस संबंध में कोई ठोस सूचना पहुंची है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
