फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   couple got married in the police station, husband absconding within a week

लव आजकल: जिद करके थाने में रचाई शादी, हफ्ते भर में काफूर हुई मोहब्बत, अब पति को ढूंढ रही पत्नी

Sat, 29 Feb 2020 12:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Feb 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
couple got married in the police station,  husband absconding within a week
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में थाने में हाल ही में हुई एक प्रेमी युगल की शादी सप्ताह भर भी नहीं चल पाई। थाना परिसर में बने मंदिर में दोनों ने विवाह कर साथ रहने की कसमें खाईं थी। लेकिन सप्ताहभर में ही प्रेमी के सिर से प्यार का खुमार उतर गया। शुक्रवार सुबह वह घर से फरार हो गया। पत्नी ने थाने पहुंचकर पुलिस में मामले की शिकायत की। 
विज्ञापन


हाल ही में इंचौली थानाक्षेत्र निवासी युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। उसने कहा कि युवक सरकारी नौकरी लगने के बाद शादी करने से मुकर रहा है। पुलिस जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का निकला। 18 फरवरी को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। वहां युवती प्रेमी से शादी करने के लिए अड़ गई। 
विज्ञापन

 

काफी समझाने के बावजूद वह नहीं मानी। इसके बाद थाना परिसर में बने मंदिर में युवक ने पुलिस की मौजूदगी में युवती की मांग में सिंदूर भरा था। युवक ने लिखकर दिया था कि बाद में पारंपरिक तरीके से शादी करेगा। इसके बाद से दोनों गंगानगर में किराए के मकान में रह रहे थे। 

शुक्रवार सुबह प्रेमी घर से फरार हो गया। दोपहर तक घर नहीं लौटा तो पत्नी गंगानगर थाने पहुंची। एसओ गंगानगर ब्रजेश शर्मा ने बताया कि युवती ने गुमशुदगी की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed