सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cricketers showcase their talent in the Under-19 trials.

Meerut News: अंडर-19 के ट्रायल में क्रिकेटरों ने दिखाई प्रतिभा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Cricketers showcase their talent in the Under-19 trials.
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ जिला क्रिकेट संघ की ओर से बृहस्पतिवार को मोदीपुरम स्थित रोम्बस वर्ल्ड स्कूल में अंडर-19 क्रिकेट के ट्रायल हुए। इस दौरान ट्रायल में 250 क्रिकेटरों ने प्रतिभाग किया। इसमें 110 बल्लेबाज, 45 स्पिनर, 15 विकेटकीपर और 90 तेज गेंदबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों में किसी ने पावर, किसी ने कवर ड्राइव तो किसी ने स्ट्रेट ड्राइव के माध्यम से चयनकर्ताओं को आकर्षित किया। तेज गेंदबाजों ने भी अपनी स्विंग गेंदबाजी से कमाल का प्रदर्शन किया। स्पिन गेंदबाजों ने भी अपनी घूमती हुई गेंंदों से सभी का ध्यान खींचा। सीनियर क्रिकेट कोच संजय रस्तोगी ने बताया कि ट्रायल के दौरान चुने गए खिलाड़ियों का मैच कराया जाएगा। इसके आधार पर ही उनका चयन अग्रिम प्रक्रिया के लिए होगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed