फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Death threat for demanding payment in a land deal.

Meerut News: जमीन के सौदे में भुगतान मांगने पर जान से मारने की धमकी

Wed, 12 Aug 2026 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
Death threat for demanding payment in a land deal.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बा खिवाई निवासी मुबारिक ने कृषि भूमि के 35 लाख रुपये में हुए सौदे में 23 लाख रुपये की शेष रकम नहीं देने और भुगतान मांगने पर उसे तथा उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
खिवाई निवासी मुबारिक पुत्र इंतजार ने 11 अगस्त को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि तीन अगस्त को उसकी कृषि भूमि का 35 लाख रुपये में बैनामा किया गया था। उसके अनुसार, सर्किल रेट के मुताबिक निर्धारित धनराशि खाते में जमा कराई गई, जबकि शेष 23 लाख रुपये बाद में नकद देने की बात तय हुई थी। आरोप है कि निर्धारित समय पर भुगतान करने के बजाय आरोपियों ने शेष रकम देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपनी रकम मांगी तो उसे और उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी गई। मुबारिक ने उप जिलाधिकारी से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और शेष रकम दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सरधना उदित नारायण सेंगर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शिकायत के आधार पर प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed