सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to stop illegal occupation of the meeting

Meerut News: बैठक पर अवैध कब्जा रोकने की मांग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Demand to stop illegal occupation of the meeting
गांव खाता के लोग एस डी एम को ज्ञापन देने पहुंचे पूर्वजों की बैठक पर कब्जा करने से रोकने के लिए।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मवाना। गांव खाता के कुछ लोगों ने एसडीएम को पत्र देकर अवैध कब्जा होने से रोकने की मांग की है। साथ ही कब्जे का प्रयास करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

सचिन कुमार, राकेश कुमार, महेश, उमेश कुमार, कृष्णपाल, राजेंद्र, विपिन कुमार, ओमकार आदि एसडीएम संतोष कुमार सिंह से मिले। उन्हें ज्ञापन देते हुए बताया कि उनके पूर्वजों की एक बैठक है। जिसे को दो लोग अपनी बताकर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। जबकि उक्त बैठक में पांच पूर्वजों के उत्तराधिकारी लगभग 250 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में आरोपी किसी भी व्यक्ति एवं उनके परिवार वालों को नहीं बैठने देते हैं। यदि कोई जाता है तो उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करते हैं। पूर्वजों की बैठक पर आरोपियों का कब्जा रोके जाने की मांग की है। इस संबंध में फलावदा थाने में भी पत्र दिया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। फलावदा थाना पुलिस को आरोपियों को अवैध कब्जा करने से रोकने व उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed