सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dhaba worker dies

Meerut News: ढाबे पर काम करने वाले मजदूर की मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Dhaba worker dies
विज्ञापन
दौराला। अझौता गांव के पास देशी शराब के ठेके के बराबर में स्थित ढाबे पर काम करने वाले मजदूर समौली गांव निवासी प्रदीप की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
Trending Videos

कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव जिटौली निवासी गुलफाम अझौता गांव के पास देशी शराब के ठेके के बराबर में ढाबा चलाते हैं। गुलफाम ने बताया कि रविवार को उसके ढाबे पर कार्य करने वाले प्रदीप की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। गुलफाम ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदीप को सीएचसी दौराला में उपचार के लिए भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके पिता नत्थू सिंह को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed