{"_id":"6a16f888b46579f97109df27","slug":"digital-census-gains-momentum-23-enumerators-honored-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105837-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डिजिटल जनगणना में तेजी, 23 प्रगणक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डिजिटल जनगणना में तेजी, 23 प्रगणक सम्मानित
विज्ञापन
लावड़ - प्रगणकों को सम्मानित करते जिलाधिकारी। स्रोत : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। देश की पहली डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत नगर पंचायत लावड़ में मकानों के सूचीकरण एवं गणना का कार्य तेजी से किया जा रहा है। निर्धारित समय से पहले कार्य पूरा करने पर जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने 23 प्रगणकों को प्रशस्तिपत्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जनगणना कार्य के लिए नगर को 36 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। इनमें से 23 ब्लॉकों में प्रगणकों ने सफलतापूर्वक कार्य पूरा कर लिया है। शेष 13 ब्लॉकों में कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। उन्होंने बताया कि 31 मई तक पूरे कस्बे की जनगणना पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। समय सीमा के भीतर लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।
कहा कि डिजिटल जनगणना को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों के साथ-साथ आमजन का भी अच्छा सहयोग मिल रहा है। नगर पंचायत प्रशासन लगातार लोगों को स्व-गणना के लिए जागरूक कर रहा है। नगर पंचायत लावड़ में शत-प्रतिशत स्व-गणना को लेकर हाल ही में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार को भी सम्मानित कर उनकी कार्यप्रणाली की सराहना की थी।
विज्ञापन
Trending Videos