सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dispute Over Toll Fee, Youth Allegedly Chased And Beaten, FIR Registered After Viral Video

Meerut: टोल पर छिड़ा विवाद, युवक को दौड़ाकर पीटने का आरोप, वायरल वीडियो के बाद मुकदमा दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Jun 2026 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के खड़खड़ी टोल प्लाजा पर टोल शुल्क को लेकर हुए विवाद में युवक से मारपीट का आरोप लगा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dispute Over Toll Fee, Youth Allegedly Chased And Beaten, FIR Registered After Viral Video
टोलकर्मियों पर मारपीट का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के खरखौदा थानाक्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के खड़खड़ी टोल प्लाजा पर टोल शुल्क को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। युवक ने टोल कर्मियों पर दौड़ाकर पीटने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपी समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टोल शुल्क को लेकर शुरू हुआ विवाद 
अतराड़ा निवासी अनस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने साथियों के साथ वाहन से जा रहा था। खड़खड़ी टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद टोल शुल्क को लेकर उसकी टोलकर्मी नितिन निवासी खड़खड़ी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर टोलकर्मी ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ISI कनेक्शन: रिहान के घर में लगे थे पाकिस्तानी आकाओं के पोस्टर, निशाने पर थे पुलिसकर्मी, नेटवर्क की तलाश तेज

विज्ञापन

'दौड़ाकर पीटा', वीडियो हुआ वायरल
पीड़ित का आरोप है कि टोल कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे दौड़ाकर पीटा। इस दौरान वह घायल भी हो गया। घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

वायरल वीडियो के आधार पर भी जांच
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नितिन को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही वायरल वीडियो की जांच कर घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: 40 के पार पहुंचेगा पारा, दोपहर में निकलना होगा मुश्किल, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

किसान यूनियन का हवाला देने पर बढ़ा विवाद 
क्षेत्राधिकारी किठौर के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने किसान यूनियन का हवाला देते हुए टोल शुल्क नहीं देने की बात कही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed