CM Yogi Meerut Visit: मंच के सामने बिना अनुमति उड़ता रहा ड्रोन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ दौरे के दौरान कार्यक्रम स्थल पर उस समय हड़कंप मच गया, जब मंच के सामने आसमान में एक ड्रोन काफी देर तक उड़ता रहा। ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होने की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने संचालक की तलाश शुरू कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया, जब मंच के सामने आसमान में एक ड्रोन काफी देर तक उड़ता रहा। ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होने की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने ड्रोन संचालक की तलाश शुरू कर दी।
मुख्यमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ऐसे में बिना अनुमति ड्रोन उड़ता देख सुरक्षा अधिकारियों की चिंता बढ़ गई।
यह भी पढ़ें: Kanwad Yatra 2026: सीएम योगी आज आएंगे मेरठ, कांवड़ियों पर करेंगे पुष्प वर्षा; तैयारी पूरी- ये रहेगा कार्यक्रम
माइक से कराया गया ड्रोन नीचे उतारने का एलान
ड्रोन दिखाई देने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिसकर्मी ड्रोन संचालक की पहचान करने के लिए मौके पर जानकारी जुटाते रहे। इसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर लगे माइक से लगातार घोषणा कराई गई कि जिस व्यक्ति ने ड्रोन उड़ाया है, वह तत्काल उसे नीचे उतार ले। घोषणा के कुछ ही देर बाद ड्रोन को नीचे उतार लिया गया।
कैमरों से संचालक की तलाश
ड्रोन नीचे उतारे जाने के बाद पुलिस ने उसके संचालक की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए। इसके लिए कार्यक्रम स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मौके पर मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ड्रोन किसने उड़ाया था और उसे कार्यक्रम स्थल के पास उड़ाने की अनुमति थी या नहीं।
सीएम की सुरक्षा को लेकर सतर्क था पुलिस-प्रशासन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी थी। ऐसे में बिना अनुमति ड्रोन उड़ने की घटना ने सुरक्षा अधिकारियों को सतर्क कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और ड्रोन संचालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।