फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Due to recession, loan denied to small traders meerut

मंदी की मार, छोटे व्यापारियों को कर्ज से इनकार, उपभोक्ताओं पर लगाए जा रहे कई चार्ज

Tue, 03 Sep 2019 11:06 AM IST
Dimple Sirohi आशुतोष भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
आशुतोष भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 03 Sep 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
Due to recession, loan denied to small traders meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर

आर्थिक मंदी की मार और बैंकों की बढ़ती मोनोपॉली के चलते छोटे व्यापारी लोन के लिए बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। बिजनेस लोन के नाम पर कोलेट्रल (गारंटी के लिए मकान, दुकान आदि के दस्तावेज) दस्तावेज मांगे जाते हैं। व्यापार संघों के अनुसार, शीर्ष बैंक अब छोटे व्यापारियों को लोन नहीं दे रहे हैं। लोन को लेकर बैंक बड़े औद्योगिक घरानों और विश्वसनीय खाताधारकों तक ही सीमित हो गए हैं। 

विज्ञापन


अंदरूनी और बाहरी वजह डाल रही प्रभाव
वित्तीय वर्ष 2019 की शुरुआत से ही जीएसटी के बाद व्यापारी की सेल लगातार प्रभावित हो रही है। छोटे व्यापारी अगर किसी माह अपनी किश्त नहीं दे पाते तो उन्हें तुरंत डिफाल्टर सूची में डाल दिया जाता है। हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक अतिरिक्त चार्ज लगाया जाता है।

विज्ञापन

लोन के लिए परेशान हैं व्यापारी
कंकरखेड़ा रामनगर निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सर्विस संबंधी उनकी प्रोपराइटर फर्म 2017 में रजिस्टर्ड हुई थी। फर्म को 2019 से पैसा आना शुरू हो गया। हालांकि एसबीआई और पीएनबी ने बिजनेस लोन देने से इंकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला ने खोली कुख्यात धनेंद्र जैन की पोल, प्रशासन ने हटाए गनर, एलआईयू की जांच पर उठे सवाल

एसबीआई बैंक मैनेजर कंकरखेड़ा ने कहा कि बैंक उन्हें लोेन कोलेट्रल के आधार पर देगा। जिसमें संपत्ति एमडीए अप्रूव्ड क्षेत्र में होनी चाहिए। उधर, कंकरखेड़ा पंजाब नेशनल बैंक में लोन विभाग के अधिकारी ने फाइल देखकर सीधा इंकार कर दिया। वहीं, इसी क्रम में मेरठ के मोहित चौहान निवासी कासमपुर, शैलेंद्र कुमार निवासी श्रद्धापुरी आदि लोगों ने बिजनेस लोन के भी अप्लाई किया, लेकिन उन्हें लोन उपलब्ध नहीं हुआ। 

कारपोरेट को फायदा पहुंचा रहे बैंक   
बैंड बड़े उद्योगपति, कारपोरेट घरानों के लिए कार्य कर है। आर्थिक मंदी एक सोची समझी साजिश के तहत तैयार की गई रणनीति है। छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न चरम पर शुरू हो गया है। कैश ट्रांजेक्शन चार्ज और अन्य चार्ज बैंक वसूल रहे है। ओवरड्राफ्ट आदि में समस्या सामने आ रही है। - लोकेश अग्रवाल, प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल।

बैंक नहीं दे रहे सुविधा
व्यापारी लोन के लिए बैंकों के पास जा रहे है लेकिन बैंक द्वारा उन्हें लोन नहीं दिया जा रहा है। इसके पीछे बैंक की पॉलिसी है। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए मुख्य रुप से बैंक लोन की आवश्यकता होती है। - नवीन गुप्ता, अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ। 

यह भी पढ़ें:  
मंजर देख कांप उठे अफसर, अनाथ हो गया इकलौता बेटा, पलभर में उजड़ गईं जिंदगी भर की खुशियां, तस्वीरें

लोन को लेकर नहीं कोई परेशानी
बैंक आगे आकर सक्रिय रुप से लोन उपलब्ध करा रहे हैं। व्यापारी बैंक की शर्त पूरी करता है तो उसे लोन उपलब्ध कराया जाता है। अगर कोई शिकायत आएगी तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -संजय कुमार, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर। 

विज्ञापन

शेयर मार्केट में गिरावट से निवेशकों का मोहभंग 
शेयर मार्केट में लगातार गिरावट से निवेश और औद्योगिक उत्पादन घट रह है। ऐसे में नुकसान के डर से शहर के छोटे बड़े सभी निवेशकों का शेयर मार्केट से मोेहभंग हो गया है। शेयर एवं म्यूचुअल फंड विशेषज्ञों के अनुसार यह मंदी की आहट है। जीडीपी भी गिर गई है।

बैंक व्यापारियों को फाइनेंस करने से पीछे हट रहे हैं। मेरठ में करीब 50 हजार लोग प्रतिदिन शेयर ट्रेडिंग करते हैं। हालांकि लाखों लोग बैंक या अन्य वित्तीय संगठन के माध्यम से म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। फिलहाल लोग सोने में निवेश को कम जोखिम वाला सौदा मान रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: यूपी: तेल के काले खेल में बड़ी कार्रवाई, तेल माफिया धनेंद्र जैन के पास तीन गनर, एक छिना

ब्लैक मनी रोटेशन से बाहर
म्यूचुअल फंड विशेषज्ञ मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यूएस-चीन ट्रेड वार के कारण खरीद और बिक्री की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। ब्लैक मनी का प्रयोग अब रोटेशन से बाहर हो गया है। ऐसे में शेयर मार्केट क्लीन है। इसका प्रभाव कुछ समय के लिए है। हालांकि आगामी वित्तीय वर्ष में यह सामान्य हो जाएगा।

सूक्ष्म व लघु उद्योग को दें संजीवनी 
आर्थिक विशेषज्ञ यूसी अग्रवाल के मुताबिक सरकार के साथ आगे आकर बैंक एवं वित्तीय संगठनों को लघु एवं सूक्ष्म लघु उद्योगों को बढ़ावा देना चाहिए। कुछ समय के लिए ट्रेड बैरियर लगाकर हम अपने लघु उद्योगों को जीवंत कर सकते हैं। साथ ही सरकार को पॉलिसी में परिवर्तन करना होगा।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed