सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eid Today: Tight Security in Meerut, Action Warned Against Offering Namaz on Roads

Eid-Ul-Fitr 2026: ईद आज, मेरठ में हाई अलर्ट के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम; सड़क पर नमाज पढ़ने पर होगी कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 21 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में ईद पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। शहर की विभिन्न मस्जिदों पर1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सड़क पर नमाज पढ़ने पर सख्ती की जाएगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

Eid Today: Tight Security in Meerut, Action Warned Against Offering Namaz on Roads
ईद - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

ईद-उल-फितर के मौके पर मेरठ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर की 375 मस्जिदों और 28 ईदगाहों में करीब 1.42 लाख लोग नमाज अदा करेंगे। प्रशासन ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।
Trending Videos


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 
ईद के मद्देनजर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लगभग 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पीएसी और क्विक रिस्पांस टीम भी संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्र और ईद एक साथ होने के कारण मिश्रित आबादी वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने ईदगाह पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और धर्म गुरुओं से शांतिपूर्ण नमाज के लिए संवाद किया।

यह भी पढ़ें: UP: केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, दिल्ली आवास की रेकी, कार्यकर्ताओं में आक्रोश 

सड़क पर नमाज पर सख्ती
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी। ऐसा करने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और पासपोर्ट जब्त करने जैसी कार्रवाई भी हो सकती है। पुलिस का कहना है कि यातायात बाधित करने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

106 लोगों को चेतावनी
पुलिस ने पहले से ही एहतियात बरतते हुए 106 लोगों को रेड कार्ड भेजकर चेतावनी दी है। ये वे लोग हैं जो पहले भी त्योहारों के दौरान उपद्रव या शांति भंग करने में शामिल रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, यदि उनके क्षेत्रों में किसी प्रकार की गड़बड़ी होती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर निगरानी
अफवाहों को रोकने के लिए सोशल मीडिया की लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed